
फ्लाइट में थप्पड़ कांड करने वाले पैसेंजर को इंडिगो ने 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाला, अब नहीं कर सकेगा सफर
AajTak
मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक सहयात्री ने दूसरे सहयात्री को थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडिगो ने सख्त कदम उठाया है. आरोपी यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाल दिया गया है.
Indigo assault case update: मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में एक सहयात्री द्वारा दूसरे सहयात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विमानन कंपनी ने सख्ती दिखाई है. इंडिगो ने आरोपी व्यक्ति को 'नो प्लाई लिस्ट' में डाल दिया है. यानि कि वो अब इंडिगो के विमान से हवाई सफ़र नहीं कर सकेगा.
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कहा है, 'इंडिगो में हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उचित जांच के बाद, एक अशोभनीय यात्री से जुड़ी इस घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दी गई है. नियामकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट से यात्रा करने से निलंबित कर दिया गया है. हम अपने सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
हालांकि, इंडिगो की ओर से ये नहीं बताया गया है कि कितने सालों तक वो यात्रा नहीं कर सकता. लेकिन, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति विमान में हिंसा करता है तो उसके ख़िलाफ़ लेवल-3 के ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाएगा. इस लेवल में 2 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंद लगाने का प्रावधान है.
क्या है पूरा मामला? मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 138 में एक यात्री को पैनिक अटैक आया. वह पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा था और घबराहट के बाद परेशान हो गया. इसी दौरान एक साथी यात्री ने बिना किसी विवाद के उसे थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाला और इंडिगो ने आरोपी यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया. इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि 'ऐसा असभ्य, अनुचित व्यवहार अस्वीकार्य है.' एयरलाइन ने यह भी कहा कि वे अपनी सभी उड़ानों में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






