
फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज पर बवाल... स्पाइसजेट कर्मचारियों ने चार्ज मांगा तो भड़का सेना का अधिकारी, 4 लोगों को बुरी तरह पीटा
AajTak
स्पाइसजेट ने बताया कि अधिकारी के पास दो कैबिन बैग थे जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था, जबकि अधिकतम सीमा केवल 7 किलोग्राम की है. जब स्टाफ ने बड़ी विनम्रता से उसे नियम की जानकारी दी और चार्ज भरने को कहा, तो अधिकारी ने मना कर दिया और बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए जबरन एयरोब्रिज में प्रवेश करने की कोशिश की, जो कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है.
श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने चार स्पाइसजेट कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया. एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, घटना 26 जुलाई को उस समय हुई जब अधिकारी को अतिरिक्त कैबिन बैगेज ले जाने पर अतिरिक्त चार्ज देने के लिए कहा गया.
स्पाइसजेट ने बताया कि अधिकारी के पास दो कैबिन बैग थे जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था, जबकि अधिकतम सीमा केवल 7 किलोग्राम की है. जब स्टाफ ने बड़ी विनम्रता से उसे नियम की जानकारी दी और चार्ज भरने को कहा, तो अधिकारी ने मना कर दिया और बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए जबरन एयरोब्रिज में प्रवेश करने की कोशिश की, जो कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है.
कर्मचारियों को बुरी तरह मारा
इसके बाद CISF अधिकारी उसे वापस गेट पर लेकर गए, जहां उसने गुस्से में आकर चार ग्राउंड स्टाफ पर हमला कर दिया. एक कर्मचारी को कई बार घूंसे, लातें और स्टील स्टैंड से मारा, जिससे उसे रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं. एक अन्य कर्मचारी, जो बेहोश सहयोगी की मदद करने के लिए झुका था, उसे जबड़े पर जोरदार लात मारी गई, जिससे उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा.
आरोपी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की कवायद शुरू
घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. स्पाइसजेट प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले की पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है और एयरलाइन ने यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो नागरिक उड्डयन नियमों के तहत की जा रही कार्रवाई है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






