
फ्लाइट कैंसिल होने पर टाइमपास के लिए महिला ने खरीदी लॉटरी टिकट, बन गई करोड़पति
AajTak
महिला ने फ्लोरिडा में एक मिलियन डॉलर के लॉटरी जैकपॉट को जीत लिया. उसने दावा किया कि अगर उसकी फ्लाइट अप्रत्याशित रूप से रद्द नहीं हुई होती तो वो कभी टिकट नहीं खरीदती.
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला का फ्लाइट कैंसिल होना उसके लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुआ और वो करीब 8 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत गई. लॉटरी के जरिए करोड़पति बनी महिला ने बताया कि उसने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था. (तस्वीर - सांकेतिक/Getty) महिला ने फ्लोरिडा में एक मिलियन डॉलर की लॉटरी जैकपॉट को जीत लिया. उसने दावा किया कि अगर उसकी फ्लाइट अप्रत्याशित रूप से रद्द नहीं हुई होती तो वो कभी टिकट नहीं खरीदती. (तस्वीर - सांकेतिक/Getty) कैनसस सिटी की रहने वाली 51 वर्षीय एंजेला कारवेला ने फ्लोरिडा लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उसने फ्लोरिडा में अपेक्षा से अधिक समय बिताया क्योंकि उसकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी. इसी दौरान महिला ने टाइमपास करने के लिए कुछ स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट खरीद ली. (तस्वीर - सांकेतिक/Getty)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












