
फ्लाइट अटेंडेंट को पसंद नहीं आई लड़की की ड्रेस, कहा- लात मारकर कर दूंगा बाहर
AajTak
एक टिकटॉक वीडियो में हुडी में अपना चेहरा छिपाए महिला ने कहा कि 35,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट अटेंडेंट ने कपड़ों की वजह से उसे सभी के सामने बेइज्जत कर दिया.
हवाई यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग अपनी पसंद और आराम का ख्याल रखते हुए कपड़े पहनते हैं लेकिन एक यात्रा के दौरान लड़की की ड्रेस फ्लाइट अटेंडेंट को पसंद नहीं आई. पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसे फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में सभी के सामने शर्मिंदा किया और बाहर फेंक देने की धमकी दी. (तस्वीर - Sierra Steadman) एक टिकटॉक वीडियो में हुडी में अपना चेहरा छिपाए महिला ने कहा कि 35,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट अटेंडेंट ने कपड़ों की वजह से उसे सभी के सामने बेइज्जत कर दिया. (तस्वीर - Sierra Steadman) सिएरा स्टीडमैन नाम की इस युवती ने दावा किया कि कनाडा की उड़ान के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने उसके साथ बुरा व्यवहार किया जिससे उसकी आंखों में आंसू आ गए. युवती के मुताबिक सभी केबिन क्रू के सामने उसे फ्लाइट अटेंडेंट ने ड्रेस की वजह से धमकी दी और कहा कि जो आपने पहना है उसके लिए आपको लात मारकर बाहर कर दूंगा. (तस्वीर - Sierra Steadman)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












