
फ्रैंच राष्ट्रपति के फोटो और टॉप सीक्रेट्स... डोनाल्ड ट्रंप के घर रेड में मिले खुफिया इनपुट के 11 सेट्स
AajTak
एफबीआई को ट्रम्प के आवास से फ्रांस के राष्ट्रपति के फोटो समेत अन्य जानकारी भी मिली हैं. एफबीआई एजेंटों को ट्रम्प के आवास से सरकारी सामग्रियों के सेट और एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी मिला है. एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित आवास पर जांच एजेंसी एफबीआई की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है. एफबीआई को ट्रम्प के आवास से टॉप सीक्रेट/सेंसिटिव इंफोर्मेशन मिली है. इस दौरान एजेंसी ने अलग-अलग 11 सेट जब्त किए हैं.
सीएनएन के मुताबिक, एफबीआई को ट्रम्प के आवास से फ्रांस के राष्ट्रपति के फोटो समेत अन्य जानकारी भी मिली हैं. एफबीआई एजेंटों को ट्रम्प के आवास से 20 से अधिक बॉक्स मिले हैं. साथ ही सरकारी सामग्रियों के सेट और एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी मिला है. जांच एजेंसी ने इस दौरान 'टॉप सीक्रेट/एससीआई' दस्तावेजों का एक सेट जब्त किया, जबकि टॉप सीक्रेट के चार सेट, गुप्त दस्तावेजों के तीन सेट और गोपनीय दस्तावेजों के तीन सेट जब्त किए.
क्यों पड़े ट्रम्प के यहां छापे?
बताया जा रहा है कि एफबीआई की ये रेड राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में है, जिन्हें ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था. न्याय विभाग ट्रम्प के खिलाफ दो मामलों में जांच कर रहा है. पहला मामला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उलटने के प्रयास के मामले में और दूसरा दस्तावेजों को संभालने के संबंध में. अप्रैल-मई में भी इस मामले में जांच एजेंसी ने फ्लोरिडा में ट्रम्प के करीबियों से पूछताछ की थी.
ट्रम्प पर क्या है आरोप?
FBI के मुताबिक, एजेंसी प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड एक्ट और वर्गीकृत सामग्री के रखरखाव संबंधी कानूनों में संभावित उल्लंघन के मामले में जांच कर रही है. नेशनल आर्चीज एंड रिकॉर्ड एडमिनिस्ट्रेशन (NARA) ने 2022 में व्हाइट हाउस के रिकॉर्ड के 15 बक्से बरामद किए थे. ये बॉक्स मार-ए-लागो भेजे गए थे. उस समय NARA ने कहा था कि नियमों के मुताबिक, ट्रम्प के व्हाइट हाउस छोड़ने पर दस्तावेजों से भरे ये बॉक्स नेशनल आर्चीज भेजे जाने थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











