
फ्री Fertility ट्रीटमेंट, पेड मैरिज लीव... गिरते बर्थ रेट का 'इलाज' ढूंढने में जुटा चीन
AajTak
चीन 6 दशकों में पहली बार गिरती आबादी और जन्म दर में गिरावट जैसी समस्या का सामना कर रहा है. इन समस्याओं से निपटने के लिए चीनी सरकार ने नए शादी-शुदा जोड़ों को 30 दिन का पेड लीव देने की घोषणा की है. इसके अलावा सरकार ने संतान चाहने वाले जोड़ों के लिए कई मदद का ऐलान किया है.
चीन जो पिछले कुछ सालों तक जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्या से जूझ रहा था वहां अब एक नई समस्या पैदा हो रही है. ये समस्या है गिरते जन्म दर की. यानी चीन में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में कमी की. 1980 से 2015 तक लागू रही वन चाइल्ड पॉलिसी की वजह चीन में जन्म दर में तेजी से गिरावट देखी गई. जनसंख्या संतुलन कायम रखने के लिए चीन की सरकार युवाओं को बच्चे पैदा करने के लिए उत्साहित कर रही है और उन्हें कई तरह के प्रोत्साहन दे रही है.
इसी कड़ी में चीन के एक राज्य में अधिकारियों ने नए शादी-शुदा जोड़ों को 30 दिनों का पेड लीव दे रही है. ताकि वे साथ समय गुजार सकें. चीनी अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे राज्य जन्म दर में सुधार होगा.
30 से 3 दिनों तक पेड मैरिज लीव
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पीपुल्स डेली हेल्थ के हवाले से लिखा है कि सरकार की नीतियां अब युवक-युवतियों को शादी के लिए प्रोत्साहित करने की है.
कम्युनिस्ट चीन में कम से कम पेड मैरिज लीव 3 दिनों का है. लेकिन इस साल फरवरी से चीन के राज्य अपनी अपनी नीतियों के अनुसार पेड मैरिज लीव में बदलाव कर रहे हैं.
चीन के उत्तर पश्चिम राज्य गान्सू में अब शादी करने वाले कपल को 30 दिनों का पेड मैरिज लीव मिलेगा. इसके अलावा शांक्सी राज्य ने भी 30 दिनों का पेड मैरिज लीव देने का फैसला किया है. शंघाई में 10 दिनों की पेड छुट्टी घोषित की गई है तो सिचुआन में 3 छुट्टियां ही मिलेंगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









