
फ्रांस में कोरोना प्रकोप, 3 हफ्ते के लिए स्कूल बंद, घरेलू यात्राओं पर रोक
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों ने बुधवार को तीन हफ्तों के लिए देश भर के स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है, साथ ही एक महीने के लिए घरेलू यात्राओं पर बैन लगा दिया है.
फ्रांस में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों ने बुधवार के दिन तीन हफ़्तों के लिए देश भर के स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है, साथ ही एक महीने के लिए घरेलू यात्राओं पर बैन लगा दिया है. बैन लगाते हुए मैक्रों ने कहा है कि देश में महामारी तेजी से बढ़ रही है. अभी कुछ दिन पहले फ्रांस दूसरी पॉलिसी का पालन कर रहा था जिसके तहत जरूरत के हिसाब से आवश्यक जगहों पर ही प्रतिबंध लगाया जाता था न की पूरे देश में. लेकिन अब पूरे देश के स्कूलों को तीन हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला दिखाता है कि फ्रांस में स्थिति कितनी बिगड़ने लगी है. इतना ही नहीं फ्रांस की सरकार ने कहा है कि रात के 7 बजे से सुबह के 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











