
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के लिए दिया खास संदेश
AajTak
अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के बाद अब फ्रांस, भारत की मदद में सामने आया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फेसबुक पर हिंदी में संदेश लिखकर भारत का ढांढस बढ़ाया और साथ ही मदद मुहैया कराये जाने की बात कही है.
भारत कोरोना संकट को लेकर अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि अस्पताल में बेड्स तक की कमी होने लगी है. कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की जान चली जा रही है. हालात ये हो गए हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने भारत में कोरोना महामारी की स्थिति पर गहरा दुख जताया है. राहत की बात यह है कि मुश्किल समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई भारत की अपील का असर लगातार देखने को मिल रहा है. दुनिया के कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. (फोटो-AP) अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के बाद अब फ्रांस, भारत की मदद के लिए सामने आया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फेसबुक पर खास संदेश लिखकर भारत का हौसला बढ़ाने की कोशिश की है और साथ ही मदद मुहैया कराये जाने की बात कही है. (फोटो-AP)
जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








