
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खेल मंत्री को किया किस, VIRAL हुई इंटीमेट तस्वीर
AajTak
46 साल की एमेली ओडेया-कास्टेरा को मैक्रों की गर्दन को चूमते हुए दिखाया गया है, जबकि उनका एक हाथ उनकी गर्दन के चारों ओर लिपटा हुआ है. उनका दूसरा हाथ फ्रांस के राष्ट्रपति के हाथ को पकड़े हुए है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (46) का एक किस इन दिनों पूरे फ्रांस में चर्चा का विषय बना हुआ है. शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में मैक्रों ने अपनी खेल मंत्री को किस किया है. इस अंतरंग किस के बारे में पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है.
फोटो में 46 साल की एमेली ओडेया-कास्टेरा को मैक्रों की गर्दन को चूमते हुए दिखाया गया है, जबकि उनका एक हाथ उनकी गर्दन के चारों ओर लिपटा हुआ है. उनका दूसरा हाथ फ्रांस के राष्ट्रपति के हाथ को पकड़े हुए है. फोटो में फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल भी अपनी नजरें फेरते हुए दिखाई दे रहे हैं.
40 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी तस्वीर
अंतरंग चुंबन की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. इस चुंबन ने फ्रांस में भी लोगों को चौंका दिया है. जबकि फ्रांस में चुंबन अक्सर अभिवादन का एक सामान्य तरीका है. कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कहा कि इसने विनम्र चुंबन की सीमाओं को लांघ दिया और अभद्र क्षेत्र में प्रवेश किया.
सोशल मीडिया पर शुरू हुए कमेंट
एक यूजर ने लिखा मैं इस तरह अपनी प्रेमिका को किस करता हूं. एक दूसरे शख्स ने लिखा कि मुझे यह फोटो अभद्र लगती है, यह एक राष्ट्रपति और एक मंत्री के योग्य नहीं है. कुछ लोगों ने यह कल्पना करते हुए मीम्स भी बनाए कि मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों इस चुंबन पर कैसे प्रतिक्रिया देंगी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








