
फ्रांसिसी राष्ट्रपति और अमेरिका के NSA ने किस बात पर की पीएम मोदी की तारीफ, जानें
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की प्रशंसा की है, जिसमें उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ये कहा था कि, मौजूदा युग युद्ध का नहीं हैं. ये शायद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी विकसित देश के एक इतने बड़े नेता ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के किसी प्रधानमंत्री का इस तरह से कोट किया हो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











