
फ्यूचर ग्रुप-रिलायंस डील में नया मोड़, अब CCI ने अमेजन पर लगाया गंभीर आरोप!
AajTak
किशोर बियानी की फ्यूचर ग्रुप के साथ दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की कानूनी लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है. भारत के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर ने अमेजन पर आरोप लगाया है कि जब कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप में 2019 के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी, तो उसने तथ्यों को छिपाया.
किशोर बियानी की फ्यूचर ग्रुप के साथ दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की कानूनी लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है. भारत के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर ने अमेजन पर आरोप लगाया है कि जब कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप में 2019 के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी, तो उसने तथ्यों को छिपाया. साथ ही गलत जानकारी देने का आरोप भी लगाया है. सीसीआई ने एक पत्र में कहा है कि अमेजन ने साल 2019 में फ्यूचर रिटेल में अपनी रणनीतिक रुचि का खुलासा नहीं किया और लेनदेन के तथ्यात्मक पहलुओं की भी जानकारी नहीं दी. पत्र में कहा गया है कि आयोग के समक्ष अमेजन का प्रतिनिधित्व और आचरण गलत बयान देने और तथ्यों को छुपाने के बराबर है. अमेजन को कारण बताओ नोटिस देते हुए सीसीआई ने सवाल किया है कि गलत जानकारी देने के लिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए. अमेजन ने भी कहा है कि उसे CCI का एक खत मिला है. अमेजन का कहना है कि वह भारतीय कानूनों का सम्मान करता है और उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











