
फ्यूचर गेमिंग ने 1368 करोड़ तो मेघा इंजीनियरिंग ने दिए 966 Cr... जानें चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली टॉप कंपनियां कौन-कौन?
AajTak
चुनाव आयोग ने गुरुवार को दो पार्ट में चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली टॉप कंपनियों की डिटेल को वेबसाइट पर अपलोड किया है. पहले पार्ट में 337 पेज हैं, जिनमें चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों और संस्थाओं के नाम खरीद की तारीख और पैसे की जानकारी शामिल है. वहीं, दूसरे पार्टी में अपलोड हुई जानकारी में 426 पेज हैं, जिनमें राजनीतिक दलों के नाम, तारीख और राशि की डिटेल दी गई है.
चुनाव आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सौंपा गया चुनावी बॉन्ड का पूरा डेटा गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. SBI ने 2018 में शुरू हुई योजना के बाद से अब तक 30 किश्तों में 16,518 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक की है. एसबीआई के हलफनामे में बताया गया है कि 1 अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 के बीच 22,217 बॉन्ड खरीदे गए हैं, जो कि इस तीन मूल्यवर्ग यानी ₹1 लाख, ₹10 लाख और ₹1 करोड़ के हैं. इस अवधि के दौरान भुनाए गए बॉन्ड्स की कुल संख्या 22,030 है.
चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग डिटेल को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. पहली पीडीएफ में 337 पेज हैं, जिसमें चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों और संस्थाओं के नाम, खरीद की तारीख और पैसे की जानकारी शामिल है. वहीं, दूसरी पीडीएफ में 426 पेज हैं, जिसमें राजनीतिक दलों के नाम, तारीख और राशि की डिटेल दी गई है. हालांकि इससे यह स्पष्ट नहीं है कि किस कंपनी या संस्थान ने कौन-सा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा है, क्योंकि उपलब्ध कराई गई जानकारी में बॉन्ड संख्या शामिल का विवरण नहीं दिया गया है. साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को फंड दिया है.
PDF देखें
अब बात करते हैं उन टॉप कंपनियों की, जिन्होंने देश की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को फंड देने के लिए सबसे ज्यादा कीमत के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज और मेघा इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 तक इस लिस्ट में टॉप पर हैं. 1,368 करोड़ रुपये के साथ फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज सबसे ज्यादा फंड देने वाली कंपनी है. वहीं 966 करोड़ रुपये के फंड के साथ मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है.
यहां पढ़ें: राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले डोनर्स की लिस्ट
'लॉटरी किंग' की है फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












