
फौद शुक्र, अली कराकी और अब हसन नसरल्लाह... IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के 10 कमांडर, अब आखिरी की तलाश
AajTak
Israel-Hezbollah War: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायली सेना लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर रही है. वहीं हिज्बुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई के तहत इजरायली सीमा में रॉकेट और मिसाइलें दाग रहा है.
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायली सेना लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर रही है. वहीं हिज्बुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई के तहत इजरायली सीमा में रॉकेट और मिसाइलें दाग रहा है. इस बीच 'ऑपरेशन न्यू ऑर्डर' के तहत इस खतरनाक आतंकी संगठन के चीफ हसन नसरल्ला को आईडीएफ ने मार गिराया. 24 घंटे के बाद इजरायली सेना ने खुद इसका ऐलान किया है.
शुक्रवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेज को सटीक खबर मिली थी कि लेबनान के दहियाह इलाके में एक इमारत के नीचे बने हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर में हसन नसरल्लाह मौजूद है. इसके बाद इजरायल के लडाकू विमानों ने तुरंत उड़ाने भरीं. इस अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया, जहां कम से कम छह इमारतें उड़ा दी गईं. इसके बाद आईडीएफ ने सामने आकर ऐलान कर दिया कि नसरल्लाह का काम तमाम हो चुका है.
हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने से पहले उसके ज्यादातर टॉप कमांडर इजरायली हमले के शिकार हो चुके हैं. इस वक्त केवल एक कमांडर जिंदा बचा है, जिसकी तलाश में इजरायली सेना लगी हुई. उसके खात्मे के साथ ही इजरायल इस जंग को जीत लेगा. इस कमांडर का नाम अबू अली रिदा है, जो कि बदर यूनिट का कमांडर है. इससे पहले हिज्बुल्लाह के चार टॉप कमांडर मारे गए थे, जो कि इस संगठन के मजबूत स्तंभ थे.
इनमें इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अल कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) का नाम शामिल है. इस संगठन की दूसरी पंक्ति के नेताओं की बात करें तो इजरायली सेना ने विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर), मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को हवाई हमले में ढेर कर दिया था. इस तरह आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है.
1. नसरल्लाह- मारा गया
हिज्बुल्लाह चीफ

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











