
फोर्डो पर अमेरिका का 'बंकर बस्टर' हमला, क्या वाकई खत्म हुआ ईरान का सबसे सेफ परमाणु अड्डा?
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में अब अमेरिका की एंट्री ने हालात को और गंभीर बना दिया है. ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाने फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका ने हमला कर दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह दावा किया है कि ईरान की सभी प्रमुख परमाणु साइटें पूरी तरह से खत्म कर दी गई हैं.
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में अब अमेरिका की एंट्री ने हालात को और गंभीर बना दिया है. ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाने फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका ने हमला कर दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह दावा किया है कि ईरान की सभी प्रमुख परमाणु साइटें पूरी तरह से खत्म कर दी गई हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या वाकई फोर्डो जैसे मजबूत और गहराई में बने ठिकाने को इतनी आसानी से नष्ट किया जा सकता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की प्रमुख परमाणु साइटें पूरी तरह तबाह कर दी गई हैं, लेकिन ईरानी मीडिया में जो खबरें सामने आई हैं, वो कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही हैं.
क्या वाकई खत्म हुआ ईरान का सबसे सुरक्षित परमाणु अड्डा?
ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट को अमेरिकी हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि हमले से पहले ही इस साइट को खाली कर दिया गया था.अधिकारियों का कहना है कि हमले की आशंका पहले ही महसूस कर ली गई थी, और इसी वजह से ईरान ने अपनी अहम परमाणु संसाधन को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया.
चलिए जानते हैं, फोर्डो प्लांट की ऐसी क्या खासियत है, जिसकी वजह से अमेरिका को जंग में कूदना पड़ा. 22 जून 2025 की सुबह अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइटों,फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया. इस हमले में अमेरिका ने अपने सबसे खतरनाक बम GBU-57 MOP (मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर) का इस्तेमाल किया, जिसे आम भाषा में बंकर बस्टर कहा जाता है.
फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट ईरान के कोम शहर के पास एक पहाड़ी के नीचे बना है. यह जमीन से लगभग 80 से 90 मीटर (करीब 295 फीट) गहराई में स्थित है. इसे इतनी गहराई में इसलिए बनाया गया है ताकि यह किसी भी बमबारी से सुरक्षित रह सके. 2009 में पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने इसका पता लगाया था.इससे पहले यह पूरी दुनिया की नजरों से छुपा हुआ था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









