
फोन में आ गया वायरस? तुरंत चल जाएगा पता, बहुत आसान है रिमूव करने का तरीका
AajTak
Smartphone Tips: स्मार्टफोन में वायरस अटैक के कई मामले देखने को मिलते हैं. अगर आपको भी लगता है कि आपके फोन में वायरस है, तो आप बड़ी ही आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. इसके लिए आप कई तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही आप इन्हें आसानी से रिमूव भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं आप अपना डेटा सेफ रखते हुए कैसे वायरस को रिमूव कर सकते हैं.
क्या आपका स्मार्टफोन बार-बार हैंग होता है और आपको लगता है कि इसमें वायरस है? कई बार यूजर्स को लगता है कि उनके फोन के स्लो होने या फिर बार-बार हैंग करने की वजह स्मार्टफोन में मौजूद वायरस है. इस वायरस को आप फोन से बाहर कैसे निकाल सकते हैं. इसके लिए कई बार यूजर्स अपने फोन को फैक्ट्री रिसेट करते हैं.
फैक्ट्री रिसेट का मतलब है कि फोन में मौजूद सभी डेटा का डिलीट हो जाना. आसान भाषा में कहें तो जब आप नया फोन खरीदते हैं, तो उसमें कोई पर्सनल डेटा या ऐप नहीं होता है. कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स प्री-इंस्टॉल होते हैं. इसके बाद आप फोन यूज करना शुरू करते हैं और धीरे-धीरे इसमें तमाम डेटा इकट्ठा होता है.
इसे फैक्ट्री रिसेट करने पर ये सारा डेटा डिलीट हो जाता है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे फोन में मौजूद वायरस खत्म भी हो जाए और डेटा भी डिलीट ना हो. हां, आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
सबसे पहले तो आपको समझना होगा कि क्या आपके फोन में सच में कोई वायरस है? इसके लिए आपको अपने फोन को रिस्टार्ट करके चेक करना चाहिए कि क्या उसकी स्पीड बेहतर होती है? अगर आपका फोन रिस्टार्ट के बाद भी प्रॉब्लम क्रिएट कर रहा है, तो आपको कुछ पॉइंट्स को रिव्यू करना होगा.
ये भी पढ़ें- कितना सेफ है Incognito Mode? क्या कोई चेक कर सकता है आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री?
मसलन आपने आपने किसी नए ऐप को डाउनलोड किया हो, जिसके बाद दिक्कत हो रही हो.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











