
फोन भी टूटा-अलार्म भी किसी ने नहीं सुना... उन 48 घंटों की कहानी जब अस्पताल की लिफ्ट में फंसा रहा शख्स
AajTak
तिरुवनंतपुरम के रहने वाले रविंद्रन केरल विधानसभा में काम करते हैं. वह किसी काम से तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज गए थे. लेकिन अस्पताल के ओपी ब्लॉक की इमारत की लिफ्ट में फंस गए. कहा जा रहा है कि लिफ्ट सही तरीके से काम नहीं कर रही थी. लेकिन इसके बावजूद ना तो लिफ्ट में खराबी को लेकर कोई बोर्ड लगाया गया था और ना ही किसी तरह की वॉर्निंग दी गई थी.
केरल के तिरुवनंतपुरम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में एक मरीज लगभग दो दिनों तक फंसा रहा. उसे सोमवार सुबह लिफ्ट से बाहर निकाला गया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि अस्पताल प्रशासन को लिफ्ट में किसी शख्स के फंसे होने की कोई खबर नहीं थी.
पीड़ित शख्स की पहचान रविंद्रन (59) के तौर पर की गई है. लंबे समय तक लिफ्ट में फंसे होने की वजह से रविंद्रन के परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले के तूल पकड़ने पर तमिलनाडु की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मेडिकल शिक्षा विभाग के निदेशक को घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
बता दें कि रविंद्रन अपनी पत्नी के साथ चेकअप के लिए अस्पताल गया था.
क्या है मामला?
तिरुवनंतपुरम के रहने वाले रविंद्रन केरल विधानसभा में काम करते हैं. वह किसी काम से तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज गए थे. लेकिन अस्पताल के ओपी ब्लॉक की इमारत की लिफ्ट में फंस गए. कहा जा रहा है कि लिफ्ट सही तरीके से काम नहीं कर रही थी. लेकिन इसके बावजूद ना तो लिफ्ट में खराबी को लेकर कोई बोर्ड लगाया गया था और ना ही किसी तरह की वॉर्निंग दी गई थी.
रविंद्रन का कहना है कि लिफ्ट जैसे ही झटके के साथ बंद हो गई. उनका फोन हाथ से छूटकर जमीन पर जा गिरा और टूट गया. इसके बाद उन्होंने लिफ्ट में लगे इमरजेंसी बटन को दबाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







