
फोन पर चीखकर बात कर रही थी अश्वेत महिला, पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया, फिर..
AajTak
रॉबिन्सन नामक महिला के साथ यह घटना हुई है. वह अपने घर में टहलते हुए किसी से बात कर रही थी. कभी-कभी बात करते हुए चीखने लगती, उसकी चीख सुनकर उनकी एक पड़ोसी को गुस्सा आ गया.
अमेरिका के मिशिगन में एक अश्वेत महिला को फोन पर बात करना काफी महंगा पड़ गया. जब वह महिला फोन पर बात कर रही थी तो उसके पड़ोसी ने उससे कहा कि जरा धीरे बात कर लो. बस इसी के बाद पड़ोसी ने पुलिस बुला लिया और महिला को जुर्माना भरना पड़ गया. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images दरअसल, 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट मुताबिक, रॉबिन्सन नामक महिला के साथ यह घटना हुई है. वह अपने घर में टहलते हुए किसी से बात कर रही थी. कभी-कभी बात करते हुए चीखने लगती, उसकी चीख सुनकर उनकी एक पड़ोसी को गुस्सा आ गया और उसने पुलिस बुला ली. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई. रॉबिन्सन ने जब पुलिस वाले को देखा तो कुछ समझ नहीं पाई, वो वो तब तक फोन पर बात ही कर रही थी. मुताबिक, रॉबिन्सन पुलिस वाले पर भी भड़क उठी, इतने में पुलिसवाले वाले रॉबिन्सन को जुर्माने की पर्ची थमा दी. सांकेतिक तस्वीर: Getty Images
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











