
फोन का स्टोरेज हो गया है फोटोज से फुल? ऐसे डिलीट करें फालतू इमेज, 2 मिनट से भी कम समय में हो जाएग काम
AajTak
Smartphone Gallery De-Clutter: अगर आपके फोन की गैलरी में काफी ज्यादा फोटोज भर गई हैं तो आप इसे आसानी से खाली कर सकते हैं. जानिए क्या है तरीका.
स्मार्टफोन का एक यूज फोटो क्लिक करना भी है. कई फोटोज क्लिक करने के बाद आम तौर पर हम डिलीट करना भूल जाते हैं. ऐसे में धीरे धीरे स्मार्टफोन की मेमोरी भरने लगती है. सिर्फ यही नहीं, ऐसे में जरूरी फोटोज अपने ही फोन में ढूंढने के लिए काफी मसक्कत भी करना होता है.
हम अपने फोन से कई तरह की फोटो क्लिक करते रहते हैं. ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि आपके फोन में कई फोटोज स्टोर हो जाते हैं. इसमें कई बेकार फोटोज भी होते हैं और कई डुप्लीकेट फोटोज भी होते हैं.
ऐसे में सवाल उठता है आप कैसे आसानी से अपनी फोन गैलरी को क्लीन रख सकते हैं. इससे आपको एक-एक करके फोटो सेलेक्ट करके डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें आपके फोन में मौजूद Google Photos आपकी काफी मदद करेगा.
सबसे पहले आप Google Photos को ओपन करना होगा. इसके बाद आपको बॉटम में दिए गए Library पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Utilities पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Clear the clutter पर क्लिक करना होगा.
ये भी पढ़ें:- अपने Android स्मार्टफोन के साथ नहीं करें ये 5 गलतियां, मोबाइल हो जाएगा खराब
इसके बाद आपके सभी डु्प्लीकेट फोटो और बेकार फोटो डिलीट हो जाएंगे. इससे आपके फोन में काफी स्टोरेज भी खाली हो जाएगा. इसके अलावा फोन से फोटोज को De-Clutter करने का सबसे अच्छा तरीका फोटोज को पीसी पर ट्रांसफर करना है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












