
फैमिली से बिछड़ गया था शख्स... पुलिस और एनजीओ की मदद से परिवार से मिला तो खुशी से भर आईं आंखें
AajTak
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में लापता मिला झारखंड का एक 32 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवक आखिरकार अपने परिवार से मिल गया। ‘जीवन आनंद संस्था’ नामक एनजीओ की मदद से प्रेमचंद गुढ़िया नामक युवक को उपचार और सहारा देने के बाद सुरक्षित रूप से उसके गांव बिरवाडीह, झारखंड भेजा गया.
कहते हैं इंसानियत से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और इसका उदाहरण हाल ही में महाराष्ट्र से सामने आया है. झारखंड का रहने वाला 32 साल का शख्स मानसिक रूप से बीमार था. वह अपने परिवार से बिछड़ गया था. अब वह एक NGO की मदद से अपने परिजनों तक पहुंच गया है.
एजेंसी के मुताबिक, झारखंड के बिरवाडीह गांव का रहने वाला प्रेमचंद गुढ़िया अपने दोस्तों के साथ काम की तलाश में गोवा जा रहा था. लेकिन सफर के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गया और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पहुंच गया. मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में प्रेमचंद को नेरुर बीच के पास लोगों ने भटकते देखा.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर कुडाल पुलिस ने 11 सितंबर को प्रेमचंद को सुरक्षा के तौर पर सैनविता आश्रम में भर्ती कराया. यहां आश्रम के लोग प्रेमचंद की देखभाल करने लगे. जीवन आनंद संस्था के अध्यक्ष संदीप परब ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने प्रेमचंद की मदद की.
यह भी पढ़ें: 'राम-सीता' के टैटू से 15 साल बाद हुई पहचान... अहमदाबाद पुलिस ने ऐसे मूक-बधिर युवक को परिवार से मिलवाया
प्रेमचंद की हालत को देखते हुए न सिर्फ उनका इलाज कराया गया, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहारा भी दिया गया. इस बीच संस्था ने इंटरनेट पर सर्च कर उनके गांव की जानकारी जुटाई. गूगल के जरिए गांव का पता लगाने के बाद स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया गया और फिर उनके परिवार वालों से बात हुई.
लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार प्रेमचंद गुढ़िया को उनके परिजनों से मिलवाया गया. लंबे समय बाद बेटे को देखकर परिवार वालों की आंखें खुशी से भर आईं. NGO के लोगों का कहना है कि यह केवल एक इंसान को उसके परिवार से मिलवाने की कहानी नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश है. बेसहारा और लापता लोगों को उनके घर-परिवार से मिलवाने के लिए हम सबको मददगार बने रहना चाहिए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








