
'फैक्ट जाने बिना लोग फैसला कर रहे हैं...', कुलदीप सेंगर की बेटी का छलका दर्द, पीड़िता के दावों पर उठाए सवाल
AajTak
ऐश्वर्या ने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं करतीं कि उनके पिता विधायक रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि दूसरे पक्ष का परिवार भी राजनीति से दूर नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पीड़िता की मां विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जो किसी भी तरह से एक छोटी राजनीतिक भूमिका नहीं कही जा सकती.
उन्नाव रेप कांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने 'आजतक' से बात करते हुए अपना पक्ष रखा. उन्होंने इस मामले को लेकर न्याय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. ऐश्वर्या का कहना है कि उनके पिता के पास बेगुनाही के पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें लगातार अनदेखा किया गया.
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने पिता की जमानत पर स्टे (Stay) लगाए जाने के बाद ऐश्वर्या ने कहा कि आठ साल से उनके और उनके परिवार का 'मीडिया ट्रायल' किया गया.
ऐश्वर्या ने पीड़िता के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके दावों में सच्चाई नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता ने कोर्ट में अपनी उम्र 15 साल बताई थी, जबकि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में वह खुद को 17 साल का बता रही है. ऐश्वर्या ने कहा, "आप पहले खुद तय कर लीजिए कि आपकी उम्र क्या थी, क्योंकि आपके बयान बार-बार बदल रहे हैं."
'सबूतों को किया गया अनदेखा'
ऐश्वर्या का दावा है कि उनके पिता के पास घटना के समय की सीडीआर (Call Detail Record) लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूत मौजूद हैं जो उन्हें बेगुनाह साबित करते हैं. उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने उस लड़की को कभी देखा तक नहीं, छूना तो दूर की बात है. लेकिन मीडिया प्रेशर और पॉलिटिकल रसूख के चलते हमारे पक्ष को अनसुना कर दिया गया."
यह भी पढ़ें: कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में Epstein Files का जिक्र, जानें सुप्रीम कोर्ट में 'इंसाफ' की जंग की पूरी कहानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










