
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को नहीं मिली राहत, लखीमपुर खीरी की अदालत ने 14 दिनों के लिए जेल भेजा
AajTak
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की अदालत ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है. जुबैर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी.
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को लखीमपुर खीरी के कोर्ट ने 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया है. पिछले साल जुबैर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 295ए और आईटी एक्ट का केस मोहम्मदी थाने में दर्ज किया गया था. इसी मामले में सोमवार को मोहम्मद जुबैर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई. अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी.
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर पर मोहम्मदी पुलिस द्वारा धारा 153बी, 505(2), 505(1)(बी) बढ़ाई गई है. लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मोहम्मद जुबैर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई. मोहम्मद जुबैर इस वक्त सीतापुर की जिला जेल में बंद हैं.
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रहने वाले आशीष कटियार ने सितंबर 2021 में आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर 295ए और आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया था. जुबैर के खिलाफ लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी कोर्ट ने वारंट जारी किया था.
जुबैर को सीतापुर में दर्ज एक मामले में मिली अंतरिम जमानत मिलने के एक ही दिन के बाद यह वारंट लखीमपुर खीरी की कोर्ट ने जारी किया. इस वजह से लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने सीतापुर जिला जेल पहुंचकर जुबैर के खिलाफ जारी वारंट को तामिल कराया था. इसी मामले को लेकर सोमवार को जुबैर की अदालत में पेशी हुई और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











