
फेसबुक और इंस्टा पर फर्जी विज्ञापनों का मकड़जाल... अमिताभ, रणवीर और नेहा कक्कड़ के नाम पर ठगी
AajTak
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चलाए गए फर्जी विज्ञापनों ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और नेहा कक्कड़ के नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके निवेश घोटाले को अंजाम दिया. ये विज्ञापन नकली न्यूज साइट्स के जरिए लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं.
निवेश से संबंधित एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें फर्जी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट का इस्तेमाल किया गया है. इस घोटाले में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और सिंगर नेहा कक्कड़ जैसे सितारों के नाम और फोटो का दुरुपयोग किया गया है. ये फर्जी विज्ञापन फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर चलाए गए.
सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापनों के जरिए लोगों को फॉरेक्स, क्रिप्टोकरेंसी और कमोडिटी में भारी मुनाफे का लालच दिया जा रहा है. ये पोस्ट यूजर्स को फर्जी न्यूज साइट्स पर ले जाती हैं और फिर वहां से उन्हें घोटाले वाली वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाता है.
बच्चन के नाम का दुरुपयोग
इंस्टाग्राम पर चलाए गए एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट में अमिताभ बच्चन की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. इस तस्वीर को एक अंग्रेजी अखबार की नकली वेबसाइट पर लगाया गया. हेडलाइन में लिखा गया- 'हम अमिताभ बच्चन को अलविदा कहते हैं; यह भारत के लिए बहुत दुखद दिन है.' इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को एक नकली न्यूज पेज पर ले जाया गया. यहां फेक खबर दिखाई गई कि सरकार ने बच्चन को आर्थिक रहस्य लीक करने के आरोप में नजरबंद कर दिया है.
नकली प्लेटफॉर्म की सच्चाई
नकली न्यूज साइट 'telubcatu[.]com' पर अमिताभ बच्चन के एक काल्पनिक वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट भी दिखाया गया, जिसमें उन्हें 'Immediate Keflex AI' नाम के एक प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए दिखाया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











