
फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम, 1000 से ज्यादा CCTV... गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ हाईटेक सुरक्षा घेरे में
AajTak
गणतंत्र दिवस 2026 के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर हाई अलर्ट किया गया है. कर्तव्य पथ और परेड रूट पर 1000 से अधिक एचडी CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे 24*7 निगरानी होगी.
Republic Day Security in Delhi: गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों को और तेज कर दिया है. कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों को अत्याधुनिक तकनीक द्वारा लैस करते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के मुख्य मार्गों और परेड रूट पर 1000 से अधिक एचडी CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरे दिन रूट की लगातार निगरानी करेंगे.
दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ क्षेत्र में कुल 6 CCTV कंट्रोल रूम बनाए हैं. ये कंट्रोल रूम ख़ास तौर से बनाए गए मेटल कंटेनरों में हैं, जिनसे किसी भी आपात स्थिति में जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी. इनमें से एक प्रमुख कंट्रोल रूम कर्तव्य पथ पर स्थित है, जो पूरे परेड क्षेत्र पर नजर रखेगा.
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए इन CCTV कंट्रोल रूम को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से जोड़ा गया है. इस सिस्टम में क्रिमनल बैकग्राउंड वाले लोगों का डेटा फीड किया गया है, जिससे संदिग्ध चेहरों की जल्द और सटीक पहचान संभव होगी. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह तकनीक संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगी.
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर दिखेगा अद्भुत नजारा, पहली बार परेड में शामिल होंगे सेना के साइलेंट वॉरियर्स
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं. डीसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार के अनुसार, परेड रूट के चारों ओर कंट्रोल जोन बनाया गया है, जिसमें केवल वैध वाहन पास रखने वाले वाहनों को ही एंट्री मिलेगी. आम लोगों से अपील की गई है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अन्य रूटों का इस्तेमाल करें.
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी सुरक्षा चूक को रोकने के लिए CCTV, FRS, ट्रैफिक कंट्रोल और फील्ड फोर्स की तैनाती के साथ हर स्टेज पर कॉर्डिनेट किया गया है, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह पूरी तरह से सुरक्षित और सक्सेसफुली आयोजित हो सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







