
फेल नहीं होगी मौसम विभाग की भविष्यवाणी! अधिकारियों ने बताया अगले 5 साल का रोडमैप
AajTak
Monsoon Weather Prediction System: मौसम विभाग का अगले दो सालों का रोड मैप तैयार है. हमारे देश भर में 100 के करीब डॉप्लर और राडार स्थापित किए जाएंगे. मौसम विभाग और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पूर्वी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों की ऊंची पर्वतमालाओं पर शक्तिशाली राडार लगाए हैं.
मॉनसून के मौसम में सिर्फ आसमान में बादल ही नहीं घुमड़ते बल्कि आम जन के जेहन में कई सवाल भी घुमड़ते हैं. काले घने बादलों में ही बिजलियां नहीं कौंधती बल्कि किसानों और अन्य नागरिकों के दिमाग में आशंकाओं के रूप में भी कौंधती हैं. लेकिन मौसम विभाग के आला अधिकारियों की बातों पर यकीन करें तो इस बार भी मॉनसून से जुड़ी कुल भविष्यवाणियों में से 80 फीसदी ही सही होंगी. बाकी 20 फीसदी में सच्चाई का ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है. मौसम विभाग के आला अधिकारियों ने ये स्वीकार किया है कि हम पिछले 10 सालों के दौरान 50 फीसदी की एक्यूरेसी यानी सटीक भविष्यवाणी करते थे तो अब वहां से आगे बढ़ते हुए अब हमारी 80 फीसदी से ज्यादा भविष्यवाणी सच साबित होने लगी है. अगले 5 साल में हम 90 फीसदी से अधिक सटीक भविष्यवाणी का आंकड़ा पार कर सकते हैं. मौसम विभाग के राष्ट्रीय पूर्वानुमान केंद्र के महानिदेशक डॉ राजेंद्र कुमार जेनामणि ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि पिछले 5 सालों की बात करें तो 2015 तक हम मॉनसून की भविष्यवाणी करने में 60 फीसदी तक कामयाब होते थे. लेकिन अब सटीक होने की दर 80 फीसदी से भी ज्यादा है. हाल के दशकों में मौसम विज्ञान विभाग ने तकनीकी स्तर पर पहले 2009 में और फिर 2015 में बदलाव और सुधार किए. उनका असर भी दिखने लगा. हम पहले 2-3 दिन मौसम में आने वाले बदलाव की भविष्यवाणी करने में सक्षम थे. लेकिन अब तो हम अगले दो घंटों की भविष्यवाणी काफी आसानी से कर लेते हैं. वो 95 फीसदी तक सटीक बैठती है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









