
फेमस मॉडल ने क्लब में टॉपलेस होकर किया डांस, लगा 11 हजार रुपये का जुर्माना
AajTak
सोशल मीडिया पर टॉपलेस होकर डांस कर रही एक मॉडल का वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो पुलिस तक पहुंच गया और कार्रवाई शुरू हो गई. पुलिस ने मॉडल और नाइट क्लब पर फाइन लगा दिया. पुलिस ने मॉडल के खिलाफ सार्वजनिक अश्लीलता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. बाद में मॉडल ने इस मामले को लेकर माफी भी मांगी है.
नाइट क्लब में टॉपलेस होकर डांस करने की वजह से एक मॉडल से 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने मॉडल के ऊपर तब कार्रवाई की जब नाइटक्लब का वीडियो वायरल हो गया.
मॉडल के खिलाफ सार्वजनिक अश्लीलता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. बिना लाइसेंस नाइट क्लब ऑपरेट करने की वजह से क्लब मालिक से भी फाइन वसूला जा सकता है.
यह मामला थाईलैंड का है. मुएंग जिले में ‘सूक सान खोन खान’ नाम का एक नाइट क्लब है. इस क्लब में थाई मॉडल Paphavee “Oil” Chaimongkol, DJ का काम कर रही थीं. 4 अगस्त की रात उन्होंने क्लब में टॉपलेस होकर डांस किया.
डांस करते इस 25 साल की मॉडल का किसी ने वीडियो बना लिया. वीडियो में कई लोग मॉडल पर पैसे उड़ाते भी दिखे. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और उसे शेयर भी किया. लेकिन पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला कर लिया.
मुएंग खोन केएन पुलिस स्टेशन के अधीक्षक प्रीचा काएंगसारिकिजो ने डीजे ऑयल और नाइट क्लब के 20 साल के मैनेजिंग डायरेक्टर परमेट अक्काहार्डो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. ऑयल के खिलाफ थाईलैंड के अश्लीलता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. उनसे करीब 11 हजार रुपए का फाइन वसूल लिया गया.
वहीं, परमेट पर बिना लाइसेंस नाइट क्लब चलाने का आरोप है. इस मामले में उन्हें एक साल की जेल या करीब 1.3 लाख का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











