
फेमस अमूल गर्ल का शशि थरूर से है कनेक्शन! जानिए उनके किस फैमिली मेंबर की है ये फोटो
AajTak
क्या आपको पता है कि अमूल गर्ल और शशि थरूर में एक कनेक्शन है. सोशल मीडिया पर इन दिनों यही चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते हैं कि केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद का इससे क्या रिश्ता है.
क्या आपको पता है कि अमूल गर्ल और शशि थरूर में एक कनेक्शन है. सोशल मीडिया पर इन दिनों यही चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते हैं कि केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद का इससे क्या रिश्ता है.
साल 1961 में जब भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत हो रही थी, तभी अमूल अपनी पहचान बनाने के लिए एक बच्ची की तलाश कर रहा था. सैकड़ों तस्वीरें देखने के बाद विज्ञापन दिग्गज सिल्वेस्टर दा कुन्हा को थरूर परिवार की नन्हीं शोभा पसंद आईं. ये शोभा कोई और नहीं बल्कि शशि थरूर की बहन हैं. इसी तरह वह पहली अमूल गर्ल बनीं. बाद में जब अमूल ने अपने विज्ञापन रंगीन रूप में लॉन्च किए तो थरूर की दूसरी बहन स्मिता को चुना गया. यानी पहली रंगीन अमूल गर्ल भी थरूर परिवार से ही थी.
712 तस्वीरों में से चुनी गईं थरूर की बेटी
विज्ञापन एजेंसी ने उस दौर में 712 बच्चों की तस्वीरें देखीं लेकिन कोई भी पसंद नहीं आई. तभी दा कुन्हा ने अपने दोस्त चंद्रन थरूर यानी शशि थरूर के पिता से कहा कि अपनी बेटी की तस्वीर भेजें. एक छोटे से पैकेट में भेजी गई फोटो, जिसमें शोभा पोल्का डॉट ड्रेस और पोनीटेल में थीं, दा कुन्हा को पसंद आ गई. वही तस्वीर अमूल का चेहरा बन गई. कई न्यूज़ रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि इस तस्वीर को जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल ने खींचा था.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












