
फेक पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर होटल को लगाया लाखों रुपये का चूना, MCA पास आउट ठग गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने एक एमसीए (MCA) पासआउट ठग को गिरफ्तार किया है. यह ठग फर्जी फोन पे व डमी ऐप से होटल को चपत लगा रहा था. ऐसा करके आरोपी अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है.
गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी फोन पे और डमी ऐप के जरिए होटल संचालक को नकली पेमेंट का स्क्रीन शाट भेज कर लाखों रुपए का चूना लगा रहा था. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल को बरामद कर लिया है. आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है. हिमांशु सोहना का रहने वाला है और एमसीए तक पढ़ाई की हुई है.
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को होटल प्रबंधन ने गुरुग्राम के थाना सेक्टर-53 में शिकायत दी. शिकायत में कहा गया कि एक युवक ने अक्टूबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक उनके होटल में कमरा किराए पर लिया था. कमरे का किराया फर्जी फोन पे एवं डमी ऐप के माध्यम से भुगतान दर्शाते हुए स्क्रीनशॉट भेजकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: 256 सिम कार्ड, कॉल कनवर्टर और 2.13 करोड़ की ठगी... CAG के रिटायर अफसर को बनाया शिकार, पुणे से 3 शातिर गिरफ्तार
यू-ट्यूब देखकर बनाया प्लान
इस पर थाना-53 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज फाइव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 26 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है. वह सोहना का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी वर्तमान में माई फेम ऐप पर यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने का काम करता है. आरोपी ने यू-ट्यूब पर फोन पे की फेक एप्लिकेशन की वीडियो देखी. जिसमें बताया गया था कि कैसे फोन पे की फेक एप्लिकेशन बना कर दूसरे व्यक्ति को रुपये भेजा हुआ दिखाई दिया जा सकता है.
इसके बाद उसने अपने फोन में फोन पे की फेक एप्लिकेशन को इंस्टाल कर लिया था. जिसमें केवल स्कैनर काम करता है, बाकी सभी फीचर इनएक्टिव रहते हैं. उसके बाद उसने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक एक होटल में बुकिंग करके ठहरने के दौरान 16 झूठी ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट होटल मैनेजर के पास भेज कर लगभग 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






