
'फेक नैरेटिव ज्यादा दिन नहीं चलता, सच सामने आ ही जाता है...', PM मोदी ने की साबरमती रिपोर्ट फिल्म की तारीफ
AajTak
गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छी फिल्म बताया है और लिखा है कि- ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है, और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें.
'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, गोधरा दंगों पर बनी इस कहानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. X पर अपनी राय शेयर करते हुए पीएम ने इस फिल्म को अच्छी बताया और कहा कि जो सच होता है वो सामने आ ही जाता है.
पीएम ने की तारीफ
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- बहुत बढ़िया कहा आपने. ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है, और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं.
पोस्ट में बताई फिल्म की खास बातें...
पीएम ने साथ ही एक X पोस्ट भी शेयर किया जहां फिल्म के बारे में कुछ जरूरी बातें बताई गई थी. पोस्ट में दावा किया गया कि क्यों 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म को देखा जाना चाहिए. इसे हाइलाइट करते हुए पोस्ट में चार पॉइंट्स लिखे गए हैं.
1. ये प्रयास खासकर सराहनीय है क्योंकि ये हमारे हाल के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की महत्वपूर्ण सच्चाई को सामने लाता है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









