
फेक ट्रेडिंग ऐप का मायाजाल... मोटा मुनाफा दिखाकर करोड़ों का चूना, हिसार से पकड़े गए दो ठग
AajTak
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर होने वाली ठगी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला टीम ने एक ऐसे ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए लोगों को रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर उनके बैंक खाते खाली कर देता था.
दिल्ली में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन पुलिस भी इन पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के हिसार में छापेमारी कर एक ऐसे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह पूरा मामला 13 नवंबर को सामने आया, जब डॉक्टर अमिता गर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि उन्हें 'स्टैन चार्ट डायलॉग फोरम L7' नाम के एक मैसेजिंग ऐप ग्रुप में जोड़ा गया था. इस ग्रुप के एडमिन खुद को डी-मैट शेयर इन्वेस्टमेंट का एक्सपर्ट बताते थे. लोगों को निवेश की सलाह देते थे. इसी ग्रुप की एक एडमिन ने अपनी पहचान यालिनी गुना के रूप में बताई थी.
उसने पीड़िता को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए राजी कर लिया. पीड़िता ने शुरुआत में 2.7 लाख रुपए का निवेश किया. ऐप के डैशबोर्ड पर उसे लगातार बड़ा मुनाफा दिखाई दे रहा था, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया. लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब पीड़ित डॉक्टर अपने पैसे निकालने की कोशिश करने लगी.
जालसाजों ने पैसे देने के बजाय उन पर और अधिक निवेश करने का दबाव बनाया. जब तक पीड़िता को इस धोखाधड़ी का अहसास होता और वह ऐप से ब्लॉक होती, तब तक वह अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 22.70 लाख रुपए गंवा चुकी थीं. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 340 के तहत ई-एफआईआर दर्ज की थी.
डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और एनसीआरपी पोर्टल के जरिए पैसों के ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया. पुलिस ने उस बैंक खाते की पहचान की जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए थे, जो हिसार के रहने वाले समीर का निकला. सीडीआर (Call Detail Record) के विश्लेषण से पुलिस को संदिग्ध नंबरों का सुराग मिला. 10 नवंबर को पुलिस की एक टीम ने हिसार में छापेमारी कर दी.
यहां से समीर (22) और देव सिंह (22) को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी समीर ने कबूल किया कि वह फर्जी बैंक खाते खोलकर देव सिंह को बेचता था. उसे हर अकाउंट के बदले 4000 रुपए मिलते थे. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सिंडिकेट सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शिकार बनाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










