
फेंके गए कबाड़ से बनाते हैं बेजोड़ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, टेलीविजन रियलिटी शो में दिखाया हुनर
AajTak
"बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" थ्योरी को हकीकत में साकार कर संगीत जगत को अपनी नायाब कलाकारी से हुगली के सोमनाथ बंदोपाध्याय रोशन कर रहे हैं. वे फेंके गए अनुपयोगी सामानों से बेजोड़ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाते हैं. खुद के द्वारा बनाए गए इंस्ट्रूमेंट को बजाकर बंगला टेलीविजन रियलिटी शो "सारेगामापा" के मंच पर भी उन्होंने समां बांध दिया.
"बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" थ्योरी को हकीकत में साकार कर संगीत जगत को अपनी नायाब कलाकारी से हुगली के सोमनाथ बंदोपाध्याय रोशन कर रहे हैं. वे फेंके गए अनुपयोगी सामानों से बेजोड़ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाते हैं. खुद के द्वारा बनाए गए इंस्ट्रूमेंट को बजाकर बंगला टेलीविजन रियलिटी शो "सारेगामापा" के मंच पर भी उन्होंने समां बांध दिया. (हुगली से भोला नाथ साहा की रिपोर्ट)
संगीत उनकी रग-रग में है क्योंकि उनके स्वर्गीय पिता नीरद बरन बंधोपाध्याय को संगीत और कला जगत की देश और दुनिया में विख्यात हस्तियों पंडित रविशंकर जी, अकबर अली और बांग्ला आर्केस्ट्रा जगत के जाने-माने कलाकार तिमिर बरन भट्टाचार्य का सानिध्य प्राप्त था.
हिट बंगाली टेलीविजन रियलिटी शो सारेगामापा के मंच को खुद अपने रोजमर्रा के उपयोग के बाद फेंके गए सामानों से संगीत के बेजोड़ इंस्ट्रूमेंट बनाकर और खुद इंस्ट्रूमेंट को बजाकर मधुर संगीत के धुन से मंत्रमुग्ध कर देने वाले हुगली के श्रीरामपुर के शिल्पी हैं सोमनाथ बंधोपाध्याय जिनके घर को देखने पर ऐसा लगता है जैसे संगीत की देवी मां सरस्वती हर एक इंस्ट्रूमेंट में साक्षात विराजमान होकर बसी हुई है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










