
फूल बेचने वाली के घर पहुंचे शिवराज, चुनावी यात्रा के दौरान प्रेमबाई ने CM को भेंट की थी सोने की अंगूठी
AajTak
MP News: चुनाव से पहले निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सलकनपुर में फूल बेचकर अपना परिवार चलाने वाली महिला प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री को सोने की अंगूठी गिफ्ट में दी थी. तभी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रेमबाई को मंच पर बुलाकर स्वागत सम्मान किया था.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे. उन्होंने शाहगंज और बुधनी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की. इसके बाद देवी धाम सलकनपुर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग अंदाज देखने को मिला. सीएम शिवराज \सलकनपुर में फूल बेचने वाली प्रेम बाई के घर अचानक पहुंच गए. उनके परिवार का हालचाल जाना. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान फूल बेचने वाली गरीब महिला प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ फूलमाला बेचकर अपना परिवार चलाने वाली गरीब महिला प्रेम बाई घर पहुंचे. जहां प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री का फूल बरसा कर स्वागत किया. सीएम की पत्नी ने महिला को गले लगाया. सीएम ने परिवार का हालचाल जाना और चाय पी. साथ ही परिवार को उपहार भेंट किए. देखें Video:-
जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान CM को भेंट की थी सोने की अंगूठी
चुनाव से पहले निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सलकनपुर में फूल बेचकर अपना परिवार चलाने वाली महिला प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री को सोने की अंगूठी गिफ्ट में दी थी. तभी मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रेमबाई को मंच पर बुलाकर स्वागत सम्मान किया था. अब सोमवार को अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक महिला के घर पहुंचे और परिवार का हाल-चाल जाना.और चाय पी साथ ही परिवार को उपहार भेंट किए.
देवी धाम सलकनपुर मंदिर में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरे के दौरान जिले के सलकनपुर में प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ मां विजयासन दरबार में पूजा अर्चना की. प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की और जीत का आशीर्वाद मांगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







