
फूड स्टॉल से स्टार्टअप... अब अमेरिका में लड़ेंगी चुनाव, जानें- कौन है ये भारतीय महिला
AajTak
30 साल की भाविनी पटेल ने पिछले साल 2 अक्टूबर को चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. वो पेन्सिल्वेनिया के 12वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ेंगी. मौजूदा समय में यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी की समर ली सांसद हैं.
अमेरिका में रहने वालीं भारतीय मूल की भाविनी पटेल अब अमेरिकी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहीं हैं. वो अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनावी दौड़ में शामिल होने जा रहीं हैं.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकीं भाविनी पटेल के लिए ये सफर तय करना काफी मुश्किल था. एक वक्त था जब उन्होंने अपनी मां की मदद करने के लिए 'इंडिया ऑन व्हील्स' नाम से फूड ट्रक चलाया था. इसके बाद उन्होंने एक टेक स्टार्टअप भी शुरू किया.
30 साल की भाविनी पटेल ने पिछले साल 2 अक्टूबर को चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. वो पेन्सिल्वेनिया के 12वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ेंगी. मौजूदा समय में यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी की समर ली सांसद हैं. हालिया समय में समर ली की लोकप्रियता काफी कम हुई है.
समर ली कुछ उन चुनिंदा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल जून में अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का बहिष्कार किया था.
जुटाई 3 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम
पेन्सिल्वेनिया में इस साल 23 अप्रैल को प्राइमरी चुनाव होने हैं. इस चुनाव के लिए भाविनी पटेल ने 3.10 लाख डॉलर की रकम जुटाई है. उनका दावा है कि इसमें से 70 फीसदी रकम राज्य के अंदर से ही जुटाई गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












