
फुल मेकअप और शॉर्ट्स में जिम जाती है ये लड़की, बोली- लड़कों को अट्रैक्ट करना मकसद नहीं, बल्कि..
AajTak
लड़की जिम जाते समय न केवल वेलवेट के कपड़े पहनती हैं बल्कि वह फुल मेकअप भी करती हैं. उनका कहना है कि इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है. इसके पीछे की उन्होंने अन्य वजहें भी बताई हैं. वह सोशल मीडिया पर जिम जाने के अपने वीडियो भी शेयर करते हैं.
लोग जिम में वजन घटाने, एब्स बनाने या सिर्फ फिट रहने के मकसद से जाते हैं. इस दौरान वह उन कपड़ों को पहनना अधिक पसंद करते हैं, जो एक्सरसाइज करते समय कंफर्टेबल हों. लेकिन आजकल एक अलग ही चीज देखने को मिल रही है. लोग जिम जाते समय न केवल मेकअप कर रहे हैं बल्कि ऐसे कपड़े भी पहन रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान उन पर जाए.
अमेरिका की रहने वाली रोजा एसपारजे भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं. वह खुद को 'जिम रैट' के नाम से पुकारती हैं. इस लड़की को लोगों ने जिम से बाहर जाने को कहा था क्योंकि वह फुल मेकअप करके आती है और वेलवेट के कपड़े पहनती है.
उन्होंने साल की शुरुआत में ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया था. और मसल गेन करके खुद में काफी बदलाव किया है. वह वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉप पर अपनी फिटनेस जर्नी और टिप्स शेयर करती हैं. उनका कहना है कि वह वर्कआउट के लिए अलग ढंग के कपड़े इसलिए पहनती हैं क्योंकि उन्हें इससे खुशी मिलती है. उन्होंने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें वह तेंदुए के प्रिंट वाले कपड़े पहने हुए दिख रही हैं.
लड़की ने बताई वजह
इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में मैचिंग पैंट्स के साथ वेलवेल का टॉप पहने हुए हैं. हालांकि उन्होंने इन कपड़ों को इस तरह से तैयार करवाया है, ताकि जिम जाते वक्त उन्हें किसी तरह की दिक्कत न आए. रोजा मजाक में ये भी कहती हैं कि वह फुल मेकअप करके जिम इसलिए जाती हैं क्योंकि यही एक ऐसी जगह है, जिसके लिए वह घर से बाहर निकलती हैं.
वह बताती हैं, "यहां तक कि अगर मेरा कहीं जाने का प्लान बनता है, तो मैं जिम जाने के लिए उसे भी कैंसिल कर देती हूं. अच्छा दिखना और अच्छा महसूस करना भी एक अच्छा वर्कआउट है. आप जिम जाने के लिए जो भी पहनना पसंद करते हैं, वह पहनें. कौन परवाह करता है कि दूसरे क्या सोचते हैं! जो कुछ भी आपको खुशी देता है वह करें."

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











