
फिल्म विजयपथ का गाना, वसीम बरेलवी की शायरी... दो नए जजों की नियुक्ति पर क्या बोले CJI?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति हो गई है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को कॉलेजियम सिस्टम की तारीफ की. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में कहा, जजों की नियुक्ति में सरकार ने भी अहम भूमिका निभाई है. तीन दिन से भी कम समय में कॉलेजियम की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिए. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम जीवंत, सक्रिय और अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध है.
सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कलपति वेंकटरामन विश्वनाथन की नियुक्ति की गई है. दोनों जजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कॉलेजियम की सिफारिश को 72 घंटे के भीतर मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार के योगदान की भी सराहना की. सीजेआई ने फिल्म विजयपथ का एक गाना और वसीम बरेलवी की लाइनें सुनाकर जजों का स्वागत भी किया.
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कलपति वेंकटरामन विश्वनाथन की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में सिफारिश के 72 घंटे के भीतर नियुक्ति की गई है. यह दर्शाता है कि कॉलेजियम जीवंत, सक्रिय और अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध है. सीजेआई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.
'कॉलेजियम के साथ सहयोगियों की भी तारीफ'
सीजेआई ने कहा- हमने जो भी नियुक्तियां की हैं, उसमें सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों के साथ व्यापक परामर्श किया है. हमें इस फैक्ट को भी स्वीकार करना चाहिए कि सरकार इस प्रक्रिया में एक हितधारक है और नामों की सिफारिश के 72 घंटे से भी कम समय में ये नियुक्तियां हुई हैं. ऐसे में हमने राष्ट्र को एक संदेश भेजा है कि अपने कार्य के लिए कॉलेजियम जीवंत, सक्रिय और प्रतिबद्ध है. दोनों जजों की नियुक्ति के लिए मुझे श्रेय दिया गया. मैं आभारी हूं लेकिन मैं इसमें कॉलेजियम के साथ-साथ अपने सभी सहयोगियों की भी तारीफ करूंगा, जो इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा रहे. जिसमें ना सिर्फ कॉलेजियम, बल्कि उससे परे मेरे सभी सहकर्मी शामिल हैं. हमने नियुक्तियों से पहले सभी जजों से विचार-विमर्श किया था.
श्री कृष्ण जन्मभूमि मामला: मुस्लिम पक्षकारों ने भी सुप्रीम कोर्ट में HC के फैसले को चुनौती दी, रखी ये मांग
'सामाजिक रूप से गहराई तक जुड़े हैं जज'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











