
फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर नहीं थम रहा विवाद, अब एल्विश यादव का सामने आया रिएक्शन
AajTak
फिल्म 'यादव जी लव स्टोरी' फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इन सब के बीच एल्विश यादव का रिएक्शन भी आ गया है.
27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर विरोध तेज हो गया है. एक तरफ जहां यादव समाज ने फिल्म के नाम और उसके भीतर दिखाए गए कुछ दृश्यों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मोर्चा खोल दिया है तो वहीं दूसरी ओर फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव भी इस बहस में कूद पड़े हैं.
'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी खास समुदाय की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं एल्विश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है.
एल्विश यादव ने क्या कहा? इस पूरे विवाद पर नजर रख रहे एल्विश यादव ने अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है. एल्विश ने लिखा, 'मुझे अभी यादव जी की लव स्टोरी को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पता चला है. अगर फिल्म में कोई ऐसा सीन या कंटेंट है जिससे यादव समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सोच-समझकर दोबारा फैसला लेना चाहिए और सही बदलाव करने चाहिए. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेकर्स सभी चिंताओं को जिम्मेदारी से सुलझाएंगे और लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे.'
एल्विश का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि वे खुद इसी समुदाय से आते हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी-खासी पैठ है. इसके अलावा काफी समय से सोशल मीडिया पर लोग उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे.
क्या रिलीज हो पाएगी फिल्म? फिलहाल, फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. एक तरफ जहां समाज रिलीज रोकने पर अड़ा है, वहीं दूसरी तरफ एल्विश यादव के दखल ने भी मेकर्स पर दबाव बढ़ा दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म के निर्माता-निर्देशक समाज की मांगों को स्वीकार करते हुए फिल्म में बदलाव करेंगे या यह कानूनी लड़ाई का नया मोड़ लेगी. फिलहाल, 27 फरवरी की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.क्यों हो रहा विरोध? यादव समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म में उनके समुदाय की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंची है. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक विवादित सीन हटाए नहीं जाते और फिल्म के कंटेंट में सुधार नहीं किया जाता, तब तक वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











