
फिल्म निर्माता अविनाश दास होंगे गिरफ्तार? अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना
AajTak
फिल्म निर्माता अविनाश दास पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. सोशल मीडिया पर विवादित तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना हो गई है.
सोशल मीडिया पर विवादित तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में आरोपी फिल्म निर्माता अविनाश दास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच जल्द ही अविनाश दास को गिरफ्तार कर सकती है. अविनाश दास की गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम महाराष्ट्र के मुंबई के लिए रवाना भी हो गई है.
जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता अविनाश दास के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था. अविनाश दास के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है. अविनाश दास पर राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला भी दर्ज है.
अविनाश दास ने इन मामलों में सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. फिल्म निर्माता अविनाश दास ने अग्रिम जमानत की याचिका सेशन कोर्ट में खारिज होने के बाद गुजरात हाईकोर्ट का रुख किया था. गुजरात हाईकोर्ट ने भी अविनाश दास को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. गुजरात हाईकोर्ट में अविनाश दास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन में आ गई है.
गुजरात में दर्ज मामलों में आरोपी फिल्म निर्माता अविनाश दास की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम एक्टिव मोड में आ गई है. फिल्म निर्माता अविनाश दास की गिरफ्तारी के लिए अहमदाबाद से क्राइम ब्रांच की एक टीम मुंबई रवाना हो गई है. कहा जा रहा है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम अविनाश दास को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है.
गौरतलब है कि अविनाश दास के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद में 14 मई को मामला दर्ज हुआ था. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 और आईटी एक्ट की धारा 67 के साथ ही राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़ी धारा के तहत मामला दर्ज किया था. इसी मामले में अविनाश दास पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











