
फिल्मी हो गई एक शादीः मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पूर्व प्रेमिका, दूल्हे के छोटे भाई से हुआ दुल्हन का विवाह
Zee News
एक लड़के की शादी के वक्त मंडप में ही एक लड़की पुलिस लेकर पहुंच गई और उसे अपना पति बताकर शादी रुकवा दी. बाद में दुल्हन बनी लड़की की शादी दूल्हे के भाई से करानी पड़ी.
पटनाः शादी से पहले प्रेम और अपनी मर्जी का विवाह भारतीय समाज में आज भी खतरे मोल लेने जैसा है. शादी से पूर्व किसी लड़की का लड़के से प्रेम या मर्जी की शादी करने पर बंदिशे लगाने वाला समाज कई बार लड़कों के मामले में भी उतना ही कठोर हो जाता है जितना लड़कियों को लेकर सख्ती बरतता है. लड़का भी अगर परिवार की मर्जी के बिना किसी से प्रेम और फिर शादी कर ले तो परिवार इसे सहन नहीं कर पाता है और जबरन लड़के की दूसरी शादी करवा देता है. ऐेसा ही एक मामला बिहार के पटना में पेश आया है जब एक लड़के की शादी के वक्त मंडप में ही एक लड़की पुलिस लेकर पहुंच गई और उसे अपना पति बताकर शादी रुकवा दी. बाद में दुल्हन बनी लड़की की शादी दूल्हे के भाई से करानी पड़ी और पुलिस लेकर आई लड़की के साथ दूल्हे को मजबूरन जाना पड़ा. शादी के मंडप में पहुंची लड़की ने दूल्हे को अपना पति बता दिया पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में जुमेरात को भीम यादव की बेटी कुमारी पिंकी की शादी के लिए पालीगंज थाने के सियारामपुर गांव से संजय यादव के बेटे अनिल कुमार की बारात धूमधाम से पहुंची थी. जयमाल के कार्यक्रम के दौरान अचानक एक लड़की पुलिस के साथ मंडप में पहुंचकर समारोह के रंग में भंग डाल दिया. लड़की ने दूल्हे को अपना पति बताकर शादी रुकवा दी. लड़की को देखकर मेहमानों और बरातियों के बीच कानाफूसी शुरू हुई और बाद में हंगामा मच गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








