
फिलीपींस-चीन में टकराव से आसियान चिंतित, बोले- शांति, सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर कर सकती है तकरार
AajTak
दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय ब्लॉक आसियान के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा हो सकता है.
आसियान विदेश मंत्रियों ने दक्षिण चीन सागर में तनाव पर चिंता व्यक्त की है. दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय ब्लॉक आसियान के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा हो सकता है. उन्होंन पार्टियों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत का आग्रह किया. ब्लॉक के शीर्ष राजनयिकों ने एक ने कहा, "हम दक्षिण चीन सागर में हाल के घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हैं, जो क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं."
यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन और फिलीपींस ने हाल के महीनों में समुद्री मुठभेड़ों की एक श्रृंखला को लेकर एक-दूसरे पर आरोप मढ़े हैं. दूसरी ओर मनीला ने अपने दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत का हवाला दिया है, क्योंकि उनके मुताबिक, राजनयिक प्रयास खराब दिशा में जा रहे हैं. चीन ने आरोपों को "पूरी तरह से झूठा प्रचार" बताया है, और कहा है कि वह फिलीपींस द्वारा बार-बार "उकसावे और उत्पीड़न" को नजरअंदाज नहीं करेगा.
आसियान के विदेश मंत्रियों ने भी "विवादों को जटिल बनाने वाली या बढ़ाने वाली गतिविधियों के संचालन में आत्म-संयम बरतने" की जरूरत बताई है. "हम शांतिपूर्ण बातचीत के महत्व को दोहराते हैं जो समुद्री क्षेत्र में क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने में रचनात्मक योगदान देता है."
आसियान और चीन ने दक्षिण चीन सागर में एक आचार संहिता बनाने की दिशा में काम किया है, यह योजना 2002 से चली आ रही है, लेकिन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तेज करने की सभी पक्षों की प्रतिबद्धता के बावजूद इसकी प्रगति धीमी रही है. इस आचार संहिता के कोड ऑफ कंडक्ट पर अभी बातचीत शुरू नहीं हो सकी है.
चीन "नाइन-डैश-लाइन" के माध्यम से दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जो ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के विशेष आर्थिक क्षेत्रों को काटते हुए इसकी मुख्य भूमि के दक्षिण में 1,500 किमी (900 मील) तक फैला हुआ है. चीन ने शुक्रवार को पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया. उन्होंने पहले दक्षिण चीन सागर में संचालित एक कमांड में उप-कमांडर के रूप में कार्य किया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











