'फिर से 26/11 नहीं होने दे सकते', UN में आतंकवाद पर जमकर बरसे विदेश मंत्री एस जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं हम यह नहीं भूल सकते कि पुरानी आदतें और स्थापित नेटवर्क आज भी जीवित हैं. खासकर दक्षिण एशिया में. आतंकवाद का समकालीन उपकेंद्र बहुत अधिक जीवित और सक्रिय रहता है. चाहे इन्हें कम करने के लिए कुछ भी कर लिया जाए.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को लेकर भारत जमकर गरजा. UNSC की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के पनाहगारों को सीधा और तीखा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि आज की ब्रीफिंग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने आतंकवाद विरोधी एजेंडे को फिर से जीवंत करने के लिए भारत के चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है. आतंकवाद का खतरा वास्तव में और भी गंभीर हो गया है. हमने अल-कायदा, दाएश, बोको हराम और अल शबाब और उनके सहयोगियों का विस्तार देखा है.
विदेश मंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं हम यह नहीं भूल सकते कि पुरानी आदतें और स्थापित नेटवर्क आज भी जीवित हैं. खासकर दक्षिण एशिया में. आतंकवाद का समकालीन उपकेंद्र बहुत अधिक जीवित और सक्रिय रहता है. चाहे इन्हें कम करने के लिए कुछ भी कर लिया जाए. यह जो कहा जाता है कि जो राज्य स्पष्ट रूप से हर चीज में सक्षम हैं, लेकिन जब आतंकवाद की बात आती है तो वे केवल असहाय होते हैं, ये हास्यास्पद है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि मैं मुंबई 26/11 आतंकी हमले की बहादुर पीड़िता नर्स अंजलि कुलथे को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारे साथ आतंकवाद के चलते चुकाई कीमतों पर यादें साझा की हैं. उनकी गवाही आज परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि 26/11 के मुंबई हमलों सहित कई आतंकवादी घटनाओं के पीड़ितों को न्याय मिलना बाकी है. हम फिर से "न्यूयॉर्क का 9/11" या "मुंबई का 26/11" नहीं होने दे सकते.
बता दें कि इससे पहले एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर पाकिस्तान को आईना दिखाया. उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि जिसे पूरी दुनिया अस्वीकार्य मानती है, उसे वाजिब ठहराने का सवाल ही नहीं उठता. यह सीमापार आतंकवाद पर भी लागू होता है. ओपन डिबेट में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पनाह देने और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला करने वाले इस मंच पर उपदेश नहीं दे सकते.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








