
फिर से विवाद में Apple, नए iOS अपडेट से iPhones को स्लो करने का आरोप
AajTak
Apple फिर से विवाद में है. Apple पर इसके कुछ iPhone मॉडल्स को नए अपडेट के साथ स्लो करने का आरोप लगा है. इसमें कुछ पुराने iPhone के अलावा इसका लेटेस्ट iPhone 12 भी शामिल है. ये आरोप स्पेन कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (OCU) ने लगाया है.
Apple फिर से विवाद में है. Apple पर इसके कुछ iPhone मॉडल्स को नए अपडेट के साथ स्लो करने का आरोप लगा है. इसमें कुछ पुराने iPhone के अलावा इसका लेटेस्ट iPhone 12 भी शामिल है. ये आरोप स्पेन कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (OCU) ने लगाया है. इसको लेकर स्पेनिश पब्लिकेशन iPhoneros ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है OCU ने आरोप लगाते हुए Apple को एक लेटर भी भेजा है. लेटर में OCU ने iOS 14.5, 14.5.1 और 14.6 अपडेट को इसके पीछे का कारण बताया है. कंज्यूमर राइट एजेंसी के अनुसार नए iOS अपडेट ने कई iPhones डैमेज किया है. इस वजह से प्रोसेसिंग स्पीड में काफी कमी देखने को मिली है. ये भी आरोप लगाया गया है कि अपडेट की वजह से बैटरी जल्दी खत्म हो रही है.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












