
फिर से महंगा हुआ Redmi Note 10 Pro, जानें नई कीमत, लगातार क्यों बढ़ रहे हैं फोन के दाम?
AajTak
Xiaomi ने अपने Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी की है. Redmi Note 10 सीरीज को मार्च में लॉन्च किया गया था. इस सीरीज में Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max को लॉन्च किया गया था. Redmi Note 10 Pro की कीमत को बढ़ाया गया है. इससे पहले इसकी कीमत बढ़ाई गई थी.
Xiaomi ने अपने Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी की है. Redmi Note 10 सीरीज को मार्च में लॉन्च किया गया था. इस सीरीज में Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max को लॉन्च किया गया था. Redmi Note 10 Pro की कीमत को बढ़ाया गया है. इससे पहले इसकी कीमत बढ़ाई गई थी. Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. नई कीमत अब शाओमी की वेबसाइट पर भी दिख रही है. स्मार्टफोन की कीमत कॉम्पोनेंट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमत बढ़ने के कारण फोन के दाम को बढ़ाया जा रहा है. Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 17,999 रुपये हो गई है. इस वेरिएंट को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. इसमें 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












