
फिर मिली ड्रग्स की बड़ी खेप, मुंबई के पोर्ट से 1800 करोड़ की हेरोइन कोटेड Liquorice बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ दिनों पहले 2 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. उन दोनों ने नार्को टेस्ट में खुलासा किया था. उनकी निशानदेही पर ही स्पेशल सेल की टीम ने मुंबई से करोड़ों की ड्रग्स बरामद की है. देश के अलग-अलग हिस्सों से पहले भी ड्रग्स बरामद की जा चुकी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल सेल ने मुंबई के नवा शेरा पोर्ट पर दबिश देकर एक कंटेनर बरामद किया है. जिसमें करोड़ों रुपये की हेरोइन कोटेड मुलेठी भरी थी. बरामद किए गए नशे के सामान की कीमत 1800 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ दिनों पहले 2 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. उन दोनों ने नार्को टेरर का खुलासा किया था. उनकी निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने 1200 करोड़ की ड्रग बरामद की थी. जब उन दोनों विदेशी नागरिकों से लंबी पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया था की मुंबई के पोर्ट पर भी एक कंटेनर में ड्रग मौजूद है.
इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों को लेकर मुबंई के नवा शेरा पोर्ट पर पहुंची और वहां दबिश देकर एक कंटेनर से 20 टन से ज्यादा हेरोइन से कोटेड मुलेठी बरामद कर ली. सूत्रों के मुताबिक अभी तक ये दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी हेरोइन की बरामदगी है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है.
स्पेशल सेल के सूत्रों की मानें तो इस नशे की खेप के तार नार्को टेरर से जुड़े हैं. दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. उनकी टीम में एसीपी ललित मोहन नेगी, हृदय भूषण और इंस्पेक्टर विनोद बडोला जैसे तेज तर्रार अफसर शामिल हैं. इस टीम ने साल 20-21 में सबसे ज्यादा ड्रग पकड़ी है, जिनमें ज्यादातर मामले नार्को टेरर के हैं.
हैरानी की बात ये है कि मुंबई के पोर्ट पर मौजूद हेरोइन से कोटेड मुलेठी से भरे कंटेनर को नार्कोटिक्स ब्यूरो और डीआरआई की टीम ने कई बार चेक किया था. लेकिन वे लोग इस नशे की खेप से अनजान बने रहे. मगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस कंटेनर से ही नशे की खेप बरामद की और उस कंटेनर को दिल्ली ले आई.
यह मामला इसलिए बेहद संवेदनशील बताया जा रहा है, क्योंकि इंटरनेशनल फोरम पर दो दिन पहले ही वर्ल्ड का सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया नूरजही जो लंबे वक्त से अमेरिका की जेल में बन्द था, उसे एक अमेरिकी नागरिक की अफगानिस्तान जेल से रिहाई के बदले छोड़ा गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









