
फिर बेकाबू हुआ कोरोना... दिल्ली में 6 महीने बाद 100 के पार केस, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से दहशत
AajTak
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर COVID के 902 नए मामलों ने खलबली मचा दी है. वहीं, नई दिल्ली में रविवार को 107 केस दर्ज किए गए. राजधानी में करीब 6 महीने बाद किसी भी एक दिन में यह सबसे ज्यादा मामले हैं. राजधानी में करीब 6 महीने बाद किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर लोगों को सहमा रहे हैं. देश में रविवार को कोविड के हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर COVID के 902 नए मामलों ने खलबली मचा दी है. वहीं, नई दिल्ली में रविवार को 107 केस दर्ज किए गए. राजधानी में करीब 6 महीने बाद किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. इससे पहले यहां 25 जून को एक दिन में 115 कोरोना केस आए थे.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










