
फिर बदलेगा नियम! कोरोना से रिकवर होने के बाद वैक्सीन के लिए करना पड़ सकता है 9 महीने इंतजार
AajTak
वैक्सीन की नीतियों में लगातार बदलाव भी हो रहा है. अब अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस होता है, तो रिकवर होने के करीब नौ महीने बाद ही उसे टीका लग सकता है.
कोरोना वायरस को मात देने के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम जारी है. इस बीच वैक्सीन की नीतियों में लगातार बदलाव भी हो रहा है. अब अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस होता है, तो रिकवर होने के करीब नौ महीने बाद ही उसे टीका लग सकता है. नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (NEGVAC) की ओर से जल्द ही इसपर फैसला किया जा सकता है, ग्रुप ने रिकवरी के नौ महीने बाद ही टीका लगवाने का सुझाव दिया है. बता दें कि हाल ही में इस वक्त को 6 महीने किया गया था, लेकिन अब ये नौ महीने तक बढ़ाया जा सकता है. एक्सपर्ट ग्रुप की ओर से तथ्यों को देखते हुए इस तरह का सुझाव दिया गया है. भारत में कोरोना की पहली लहर के दौरान रिइन्फेक्शन का रेट 4.5 फीसदी तक था, इस दौरान 102 दिन का अंतर देखने को मिला था. वहीं, कुछ देशों में स्टडी में पाया गया है कि कोरोना संक्रमित के बाद 6 महीने तक इम्युनिटी रह सकती है, इसलिए इतना वक्त जरूरी है. हालांकि, जब कोरोना महामारी अभी भी जारी है, ऐसे में रिइन्फेक्शन की संभावना बनी हुई है. ऐसे में अगर किसी को पहली या दूसरी डोज़ के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो ये लाभकारी भी हो सकता है.हाल ही में बदले गए थे नियम आपको बता दें कि वैक्सीनेशन को लेकर हाल ही में भी नियमों में कुछ बदलाव किया गया था. जिसके तहत अब कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ के लिए 12 से 16 हफ्ते इंतजार करना पड़ेगा, कोविन के पोर्टल पर भी अब दूसरी डोज़ का ऑप्शन 84 दिन बाद दिखा रहा है. वहीं, कोविड से रिकवर हुए व्यक्ति को पहले 6 महीने तक इंतज़ार की बात थी, लेकिन अब ये नौ महीने तक हो सकती है. वहीं, गर्भवती महिला के पास डिलीवरी के बाद वैक्सीन लेने का ऑप्शन है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











