
फिर दुल्हन बनीं Saba Ibrahim, मारवाड़ी लुक संग पहना हिजाब, यूजर्स बोले- शादी से ज्यादा अच्छी आज लग रहीं
AajTak
सबा इब्राहिम फिर से दुल्हन बनीं. यूजर्स का मानना है कि सबा अपनी शादी के दिन से ज्यादा अच्छी इस ब्राइडल लुक में दिख रही हैं. यूजर लिखता है- ये वेडिंग लुक असली ब्राइडल लुक से काफी अच्छा है. दूसरे ने लिखा- सबा शादी के दिन से ज्यादा प्रीटी दिख रही हैं. कई लोगों ने दीपिका को ननद का लुक खराब करने के लिए ट्रोल किया.
यूट्यूबर सबा इब्राहिम की करीब 1 महीने पहले शादी हुई थी. वेडिंग डे के दिन सबा इब्राहिम खूबसूरत लगी थीं. अब शादी के 1 महीने बाद सबा इब्राहिम ने फिर से ब्राइडल लुक क्रिएट किया है. सबा ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें अपने एक नहीं, बल्कि तीन ब्राइडल लुक को वे फ्लॉन्ट कर रही हैं. सबा का ये ब्राइडल लुक फोटोशूट के लिए था.
सबा इब्राहिम के ब्राइडल लुक वायरल सबा इब्राहिम का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि सबा अपनी शादी के दिन से ज्यादा अच्छी इस ब्राइडल लुक में दिख रही हैं. सबा वीडियो में फोटोशूट के लिए स्टोर जाती हैं. वे स्टोर पर पहुंचकर डिजानर्स के साथ अलग-अलग तरह के वेडिंग आउटफिट्स देखती हैं. सबा अपनी मेकअप आर्टिस्ट से मिलाती हैं. सबा की इंस्टैंट वाली मेहंदी लगती है. सबा ने तीन आउटफिट्स ट्राई किए. सबा ने मारवाड़ी लुक को हिजाब के साथ कैरी किया. इसमें वे स्टनिंग लगीं. मांग टीका, रानी हार, ईयरिंग्स के साथ लाल लहंगे में सबा ब्यूटीफुल लगीं.
पति सनी ने लगवाया सबा को काला टीका मेकअप के दौरान सबा को उनके पति सनी का वीडियो कॉल भी आया. सबा की खूबसूरती को देखकर सनी ने उनसे तुरंत काला टीका लगाने को कहा.अब बारी आती है सबा के तीसरे ब्राइडल लुक की. सबा ने रेड हैवी गाउन के साथ हैदराबादी जड़ाऊ ज्वैलरी कैरी की. मुस्लिम ब्राइडल लुक में सबा इब्राहिम स्टनिंग लगीं.
सबा इब्राहिम के तीनों लुक्स को देख यूजर्स ने एक बार फिर उनकी शादी के लुक को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर लिखता है- ये वेडिंग लुक असली ब्राइडल लुक से काफी अच्छा है. दूसरे ने लिखा- सबा शादी के दिन से ज्यादा प्रीटी दिख रही हैं. शख्स लिखता है- शादी के दिन भी ऐसा ही लुक लेना चाहिए. कई लोगों ने दीपिका को ननद का लुक खराब करने के लिए ट्रोल किया.
सबा इब्राहिम शादी के बाद मुंबई लौट आई हैं. सबा के पति सनी अभी मौदाहा में ही हैं. सबा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. सबा इब्राहिम फैंस की चहेती हैं. सबा को फैंस ढेर सारा प्यार करते हैं. सबा इब्राहिम यूट्यूबर हैं. वे एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद हैं. सबा अपने घर में सबकी लाडली हैं. सबा की शादी की पूरी तैयारी उनकी भाभी दीपिका ने की थी. सबा इब्राहिम के व्लॉग्स को मिलियंस में व्यूज मिलते हैं. सबा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
आपको कैसा लगा सबा इब्राहिम का ब्राइडल लुक?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











