
'...फिर ऊपर का रास्ता दिखाना पड़ेगा,' जब गिरिराज सिंह ने मंच से अपराधियों को दी चेतावनी
AajTak
बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था एसपी करें कि पुलिस के डर से अपराधी अपराध करने का नाम नहीं ले. उन्होंने कहा कि सीएम का सपना है कि कोई अपराधी बचे नहीं.
केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन से कहा कि सीएम का सपना है कि कोई अपराधी बचे नहीं, या तो शांत रहे या फिर उन अपराधियों को ऊपर का रास्ता दिखा दीजिए . पुलिस के डर से अपराधी अपराध का नाम नहीं ले.
दरअसल गिरिराज सिंह बुधवार को बेगूसराय में पवेलियन का उद्घाटन करने गए थे. गांधी स्टेडियम का यह पवेलियन 'अटल खेल भवन' के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने इसी कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन से कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि कोई अपराधी बचे नहीं. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी व्यवस्था करे जिससे अपराधियों के अंदर डर हो जाए और वो अपराध करने का नाम नहीं ले.
वाजपेयी को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय मंत्री देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती समारोह में भाग लेने बेगूसराय गए थे, जहां उन्होंने वाजपेयी को याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने इस मौके पर वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र के समग्र विकास में स्वयं की भागीदारी के संकल्पों को भी दोहराया. उन्होंने आगे कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना अटल बिहारी वाजपेयी के बताए रास्तों पर चलकर साकार हो रही है.
बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वो शहर के अतिक्रमण पर ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण शहर की सुंदरता को खराब करता है साथल ही ये आवागमन को भी बाधित करता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







