
फिरौती के लिए अपहरण, कार में कत्ल और सनसनीखेज खुलासा... ऐसे बरेली पुलिस के हत्थे चढ़े लेखपाल के कातिल
AajTak
बरेली के SSP अनुराग आर्य ने बताया कि राजस्व अधिकारी की पहचान मनीष कश्यप (45) के रूप में हुई है. वो फरीदपुर तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे. 27 नवंबर को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे. उसके बाद से लापता हो गए थे.
Bareilly Revenue Officer Kidnapping Murder Case: 27 नवंबर 2024 का दिन था. यूपी के बरेली में तैनात राजस्व अधिकारी मनीष कश्यप रोज की तरह दफ्तर जाने के लिए सुबह घर से निकले थे. लेकिन उस दिन के बाद वो कभी लौटकर अपने घर नहीं पहुंचे. पहले घरवालों और सहकर्मियों ने उनकी तलाश की फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. उनका फोन भी लगातार बंद आ रहा था. मामला क्योंकि एक सरकारी कर्मचारी का था. लिहाजा, पुलिस लगातार मनीष को तलाश रही थी.
कोई सुराग या खबर नहीं मिली तो मनीष के घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी. पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी. उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन और सीडीआर की जांच भी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने घरवालों के शक जताने पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पुलिस को इस मर्डर मिस्ट्री का सिर मिल गया.
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि राजस्व अधिकारी की पहचान मनीष कश्यप (45) के रूप में हुई है. वो फरीदपुर तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे. 27 नवंबर को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे. उसके बाद से लापता हो गए थे. इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध पुलिस के सामने टूट गया और इस हत्याकांड का सच सामने आ गया.
एसएसपी के मुताबिक, मनीष कश्यप के गायब होने के बाद उनकी मां मोरकली ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने खल्लपुर गांव के एक स्थानीय प्रतिनिधि और उसके साथियों पर अपने बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया था. बरेली जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा के आदेश पर फरीदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी.
एडीजी ने सहायक पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम को मनीष कश्यप का पता लगाने का निर्देश दिया था. पुलिस जांच में पता चला है कि राजस्व अधिकारी की हत्या फरीदपुर के कपूरपुर गांव में जमीन की पैमाइश के विवाद से जुड़ी है. वो जमीन की पैमाइश कर रहे थे, तभी आरोपियों को उन पर विरोधी पक्ष का पक्ष लेने का शक हुआ. इसके बाद उनकी हत्या की साजिश रची गई.
पुलिस जांच में पता चला है कि 27 नवंबर को आरोपियों ने मनीष कश्यप को तहसील कार्यालय में बुलाया. वहां मारुति अर्टिगा कार के अंदर उनका गला घोंट दिया. इसके बाद उनकी लाश को बभिया गांव में नाले के पास फेंक दिया था. इस संबंध में पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी ओमवीर उर्फ अवधेश के साथ इस हत्याकांड में शामिल नन्हें और सूरज को गिरफ्तार कर लिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











