
फिरोजाबाद में लगी भीषण आग, 150 दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
AajTak
यूपी के फिरोजाबाद में लकड़ी बाजार में भीषण आग लग गई. यहां 150 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. इस घटना में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल में फायर ब्रिगेड आग को काबू करने का प्रयास कर रही है.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लकड़ी बाजार में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाकों में चारों तरफ धुआं फैल गया. आनन-फानन में लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की दी. आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना शायद शार्ट सर्किट की वजह से हो सकती है.
फिरोजाबाद की जिस बाजार में आग लगी, वहां पर छोटी-बड़ी करीब 300 दुकानें हैं, जहां लकड़ी का फर्नीचर, तख्ते, बोर्ड, प्लाई व अन्य सामान बिकता है. कुछ दुकानें पक्की हैं. अधिकांश लकड़ी या लोहे की टीन की चादर से बनी हैं. फिरोजाबाद की आठ दमकल आग बुझाने में लगी हैं, वहीं आगरा व एटा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गईं. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी बड़ी लकड़ी मार्केट में आग बुझाने के कोई भी इंतजाम क्यों नहीं हैं. दो वर्ष पूर्व भी इस मार्केट में आग लग गई थी.
लोग बोले- सब कुछ बर्बाद हो गया, कुछ नहीं बचा
लोगों का कहना है कि 150 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. मौके पर फिरोजाबाद की सदर विधायक मनीष असीजा, नगर निगम महापौर कामिनी राठौर, पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया. दमकल विभाग की टीमें आग को काबू करने में जुटी हुई हैं. सरोज देवी ने कहा कि उनकी दो दुकानें थीं, सब कुछ जल गया, बर्बाद हो गया है. कुछ नहीं बचा. दमकल की गाड़ी देरी से आई थी.
घटना को लेकर क्या बोले काठ बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










