
फिरोजाबाद: 'बीयर' की तलाश में जुटी यूपी पुलिस, अफसर की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
AajTak
शहर में किराए पर रह रहीं महानिदेशक (बचत) की पत्नी का बीयर नाम का कुत्ता दिवाली के बाद से गायब हो गया. इसकी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. जब कई दिन तक कोई एक्शन नहीं हुआ तो वे शिकोहाबाद थाने पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से कहा कि मेरा कुत्ता गायब है, अभी तक कुछ पता नहीं चला है.
यूपी में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डाकघर विभाग में महानिदेशक (बचत) की पत्नी ममता शुक्ला ने अपने कुत्ते के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जब कुत्ता नहीं मिला तो वह शिकोहाबाद थाने पहुंच गईं और इंस्पेक्टर से कुत्ते का पता लगाने की मांग करने लगीं.
दरअसल, ममता शुक्ला अयोध्या नगर में एक घर में किराए पर रहती हैं. वे दिवाली पर अपने घर गई थीं, तब उनके पास बीयर और डालर नाम के दो कुत्ते थे. वह चौकीदार से कुत्तों का ध्यान रखने की बात कहकर दिवाली पर चली गई थीं, लेकिन जब लौटकर आईं तो बीयर लापता था. इस पर 6 नवंबर को ममता शुक्ला ने कुत्ते के लापता होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई.
पुलिस पर आरोप- शिकायत के बाद भी नहीं की गई सुनवाई
आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद ममता शुक्ला गुरुवार को शिकोहाबाद थाने पहुंचीं और दरोगा से कुत्ते की बरामदगी की बात कहने लगीं. बता दें कि ममता शुक्ला के पति प्रभात शुक्ला आगरा में महानिदेशक (बचत) आगरा मंडल के पद पर तैनात हैं.
ममता शुक्ला ने कहा कि वह अपनी चौकीदार ममता यादव के पास अपने दोनों कुत्तों तो छोड़ गईं थीं, लेकिन लौटकर आईं तो एक ही कुत्ता मिला. पुलिस ने ममता यादव और उनके पास रहने वाले महेश कुमार को भी थाने में बुलाया है. पुलिस पूछताछ कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










