
फिरोजपुर में भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप मिली, BSP-पुलिस को मिली सफलता
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियार बरामद किए गए हैं. अमृतसर पुलिस और बीएसएफ ने हथियारों की खेप बरामद की है. यहां संयुक्त ऑपरेशन में एक खेत में 5 असॉल्ट, 5 पिस्तौल, 9 मैगजीन बरामद की गईं. सूत्रों के मुताबिक, ये हथियार पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए थे.
पंजाब में पड़ोसी देश पाकिस्तान की साजिशें लगातार नाकाम की जा रही हैं. एक दिन पहले अमृतसर रुरल और तरनतारन में चीनी ड्रोन मार गिराने के बाद अब पाकिस्तान से हथियारों की बड़ी खेप भी भेजी गई है. हालांकि, पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है. फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है. अमृतसर पुलिस ने बताया कि बॉर्डर से 5 असॉल्ट, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, हथियारों की ये खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, फिरोजपुर में दोना तेल्लू मल के एरिया में अमृतसर पुलिस और बीएसएफ ने छापा मारा था. बीएसएफ की 136 बटालियन के एरिया में ये हथियार गुरजंट नामी किसान के खेतों में से मिले हैं. ये हथियार पाकिस्तान से भेजे गए हैं. बीएसएफ अब यह जानकारी कर रही है कि ये हथियार कैसे भेजे गए और किसके पास इनकी डिलीवरी होनी थी. माना जा रहा है कि आतंकियों की बड़ी साजिश का नाकाम किया गया है.
तरनतारन में हेरोइन का पैकेट लेकर आया ड्रोन
इससे पहले बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने तरनतारन में नशीले पदार्थ लेकर आए चीनी ड्रोन को मार गिराया था. बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर ने ट्वीट कर बताया था कि तरनतारन में 28 नवंबर की रात 10:05 बजे BSF के जवानों ने पाकिस्तान से भारत के बॉर्डर में घुसने वाले हेक्साकॉप्टर (चीनी ड्रोन) को मार गिराया है. इस चीनी ड्रोन में हेरोइन का एक संदिग्ध पैकेट था. ये घटना कलश हवेली गांव की है.
पंजाब पुलिस ने भी ट्वीट किया और बताया कि मुखबिर की सूचना पर तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से आधुनिक तकनीक से लैस एक ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) और लगभग 6.7 किलोग्राम हेरोइन वाला एक बड़ा पैकेट बरामद किया है.
एक घंटे में दूसरा चीनी ड्रोन अमृतसर में मिला था

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











